Breaking News

पर्व को लेकर सुविधा:होली बाद तत्काल काम पर लाैटना हाे ताे आज से स्पेशल ट्रेनाें में कराएं बुकिंग

हाेली के बाद राेजी-राेटी के लिए वापस परदेस लौटने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। इसमें मुजफ्फरपुर जंक्शन से भी तीन ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का परिचालन नौ से 24 मार्च तक हाेगा। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से सोमवार को इन ट्रेनों की सूची जारी की गई। नौ और 16 मार्च को गाड़ी संख्या 05269 मुजफ्फरपुर से बलसाड के लिए चलेगी। यह ट्रेन रात आठ बज कर दस मिनट पर जंक्शन से खुलेगी। वहीं, मुजफ्फरपुर और आनंद विहार के बीच नौ मार्च को होली स्पेशल ट्रेन 04047 चलाई जाएगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन से रात 11 बजे खुलेगी। 10 से 24 मार्च तक मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर के लिए गाड़ी संख्या 05271 का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन साप्ताहिक है और हर शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलेगी।

आनंद विहार, बलसाड और यशवंतपुर जाने वाले यात्रियाें काे हाेगी सहूलियत
इसके अलावा मधुबनी से दरभंगा व समस्तीपुर हाेते वाया मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते जयनगर से आनंद विहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 05507 जयनगर-आनंद विहार वन-वे स्पेशल 10 मार्च को जयनगर से रात नौ बजे खुलेगी। रात 9.40 बजे मधुबनी, 10.40 दरभंगा, 12.10 समस्तीपुर, 1.40 मुजफ्फरपुर, 2.40 हाजीपुर, सुबह 4.10 छपरा, 05.05 सीवान, 7 गोरखपुर, दोपहर 12.30 बजे लखनऊ, 3.30 बरेली, शाम 5.05 बजे मुरादाबाद जंक्शन पर रुकते हुए रात 7 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी 2 कोच, शयनयान श्रेणी के 10 कोच और साधारण श्रेणी के 09 कोच रहेंगे। यात्री इन होली स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की जानकारी मंगलवार से ले सकेंगे।

इधर, 9 मार्च को दानापुर से जबलपुर के लिए होली स्पेशल

9 मार्च को दानापुर से जबलपुर के लिए होली स्पेशल चलेगी। इसमें दानापुर से जबलपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन (वन-वे) के परिचालन का निर्णय लिया गया है। इसमें गाड़ी संख्या 03205 दानापुर-जबलपुर स्पेशल (वन-वे) दानापुर से अपराह्न 3 बजे खुलेगी जो 3.45 बजे आरा, 4.45 बजे बक्सर, 6.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय, रात 8.50 बजे प्रयागराज छिवकी, 10 मार्च को 12.05 बजे सतना, 1.25 बजे कटनी होते 3.00 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसमें थर्ड एसी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 08 कोच व साधारण श्रेणी के 08 कोच रहेंगे।

उधर, आठ मार्च को सीएसएमटी मुंबई से गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन

8 मार्च को भूसावल-जबलपुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय-पटना-भागलपुर-न्यू जलपाईगुड़ी के रास्ते सीएसएमटी मुंबई से गुवाहाटी एक स्पेशल ट्रेन (वन-वे) चलेगी। गाड़ी संख्या 01492 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गुवाहाटी स्पेशल (वन-वे) 7 मार्च मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई से 00.30 बजे खुलेगी। 01.25 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 03.00 बजे बक्सर, 04.00 बजे आरा, 04.50 बजे दानापुर रुकते हुए 05.50 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह स्पेशल ट्रेन 05.55 बजे खुलकर मोकामा-किउल-जमालपुर-भागलपुर के रास्ते 9 मार्च को 05.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इसमें सेकेंड व थर्ड एसी के 01-01, स्लीपर 13 और जेनरल कोच 5 रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.