भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर उत्तर प्रदेश के बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान हुआ है। पवन सिंह स्टेज से गाना गा रहे थे, तभी भीड़ में से किसी असामाजिक तत्व ने उनके ऊपर पत्थर फेंका। पत्थर पवन सिंह के चेहरे पर जा लगा। इसके बाद पवन सिंह स्टेज से ही फेंकने वाले को सामने आने की बात बोलते नजर आए।
उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में यहां मेरे चाहनेवाले हैं। इनके बीच में कौन मेरा दुश्मन आ गया है। सामने आओ….बताओ पत्थर लगने से अगर मुंह-नाक फट जाएगा तो। हालांकि कोई भी सामने नहीं आया। इस पूरी घटना को लेकर पवन सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वो कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए।
बता दें कि सोमवार की रात बलिया में पवन सिंह का कार्यक्रम हो रहा था। पत्थर मारने का वीडियो भी सामने आया है। जहां लाइव शो के दौरान किसी ने पत्थर मारा, जो सीधा पवन सिंह के फेस पर लगा। कार्यक्रम में जमकर बवाल हो गया। इस दौरान लोगों ने जमकर ईंट-पत्थर चलाए। भगदड़-तोड़फोड़ में कुर्सियां टूट गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। कुछ देर बाद फिर से कार्यक्रम शुरू कराया गया।

गाने की फरमाइश को लेकर हुआ बवाल
यह पूरा बवाल एक गाने की फरमाइश को लेकर हुआ था। एक दर्शक ने पवन से गाना गाने को कहा था तो पवन ने इनकार कर दिया। इसी के बाद भीड़ में किसी ने पवन सिंह को पत्थर मार दिया। पत्थर पवन को लगा।
पवन सिंह सोमवार की रात बलिया पहुंचे हुए थे। वहां नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गांव निवासी रणधीर सिंह के बेटे रणविजय सिंह की शादी के बाद रिसेप्शन था। उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह भी पहुंची थी।
मंच से ही ललकारा, कोई नहीं आया सामने
पत्थर सीधे पवन सिंह के चेहरे पर जा लगा। पत्थर लगते ही वो भड़क उठे और मारने वाले को सामने आने को कहा। उन्होंने कहा कि कौन महानुभाव है बाबू, लाखों की संख्या में हमसे प्यार करने वाले यहां मौजूद हैं। कौन दुश्मन है जो ढेला (पत्थर) से मारा है…बताओ पत्थर लगने से अगर मुंह-नाक फट जाएगा तो कितनों का पैसा फंस जाएगा…काम रुक जाएगा। इतने चाहने वाले आए हैं, ये कौन मेरा दुश्मन आया है। अगर तुम्हारे अंदर पावर है तो सामने आकर दिखा दे कि ढेला कौन मारा है।

पुलिस ने बल प्रयोग कर मामला शांत कराया।
‘पवन को ना कोई रोका है ना रोक पाएगा’
गुस्से में लाल पवन सिंह ने कहा कि छुप कर वार नहीं करो, लाखों की संख्या में पता ना चली रे कि कहां गायब हो गईले…तुम्हारे एक ठेला मारने से पवन के कुछ ना होई, पवन को ना कोई रोका है ना रोक पाएगा। ‘तूफान को कोई नहीं रोक सकता, सिर्फ ऊपर वाले के सिवा।’



Leave a Reply