Breaking News

मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कर्मी से लूट:हथियार के बल पर लूटे डेढ़ लाख रुपए

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। मामला सरैया थाना क्षेत्र के सरैया- तुर्की पथ स्तिथ तुलसी चौक के पास की हैं जहा एक हाई स्पीड मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से डेढ़ लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया है।n

पीड़ित भारत माइक्रो फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट नितेश कुमार है। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे पैसे लूटकर सरैया की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने घटनास्थल की छानबीन किया है।पीड़ित फाइनेंस कर्मी नितेश कुमार से पुछताछकर घटना की जानकारी लिया है।

मामले में नितेश ने बताया कि वह अजीजपुर क्षेत्र के विभिन्न गांव से महिला समूह से कंपनी ऋण के बकायेदारों से क़िस्त की राशि करीब डेढ़ लाख रुपए लेकर सरैया कार्यालय वापस जा रहा था। इसी दौरान तुर्की की तरफ से पीछे से एक उजले रंग की अपाची बाइक से हथियार से लैस दो अपराधी आए तथा पीछे से धक्का देकर गिरा दिया एवम किस्त की राशि करीब 1,50,000रु लेकर सरैया की तरफ फरार हो गए।

भागने के क्रम में अपराधी फाइनेंस कर्मी का मोबाइल तथा बाइक की चाभी भी लेकर भाग गया है।मामले में थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंच पीड़ित व्यक्ति से पूछताछ किया गया है.पूछ ताछ में मिली जानकारी के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से छानबीन की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.