भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत सिन्हा गांव स्थित गंगा नदी से शनिवार को एक नवविवाहिता का हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर नवविवाहिता को पहले जमकर पीटा उसके बाद उसके हाथ,पैर,कमर बांधने के बाद उसकी नृशंस हत्या दी। उसके शव को प्लास्टिक की बोरे में डालकर गंगा नदी में पत्थर से बांधकर डाल दिया।
वहीं मछुआरों के जाल में फसी डेड बॉडी से भरी बोरे को देख उन लोगों ने सिन्हा ओपी पुलिस को दी । शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही सिन्हा ओपन चार्ज अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को स्थानीय लोगों के मदद से निकाला उसके बाद अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
13 मई 2022 को हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार मृतका बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव निवासी लक्की सिंह की 20 वर्षीया पत्नी नंदिनी देवी है। इधर चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी व मृतका के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नंदिनी देवी की शादी लक्ष्मीपुर गांव निवासी लक्की सिंह से वर्ष 2022 में 13 मई को लेन-देन के साथ पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी।
शादी के 8 माह बीत जाने के बाद मृतका के पति लक्की सिंह एवं ससुराल वालों द्वारा दहेज में बुलेट बाइक या डेढ़ लाख रुपया की मांग करने लगे। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी बेटी से 26 फरवरी को लास्ट फोन पर बात हुई थी। इसी बीच उनके घर झगड़ा हुआ। लेकिन किस कारण हुआ यह पता नहीं चल पाया। एक तारीख को जब उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया तो फोन बंद बता रहा था। तभी गांव के लिए व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उसके ससुराल वालों ने उसे मार कर फेंक दिया है।

13 मई 2022 को लक्की सिंह के साथ हुई थी शादी
पिता, पति, ससुर,सास समेत छह लोगों पर प्रथिमिकी दर्ज
सूचना पाकर मृतका के परिजन उसके ससुराल लक्ष्मीपुर गांव पहुंचे। जहां उसके ससुराल वालों ने कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था, जिसके बाद पिता, पति, ससुर,सास समेत छह लोगों पर प्रथिमिकी दर्ज कराई । इसके बाद पिता अपनी बेटी की फोटो लेकर अलग–लग इलाकों में काफी खोजबीन भी की। इसी दरमियान शनिवार की शाम सिन्हा गंगा नदी में उसका शव बोरे में मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। काफी देर तक शव की पहचान नहीं पाई । इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी। जिसके बाद शव के देख लाचार पिता ने अपनी बेटी को पहचाना।
वहीं दूसरी ओर मृतका के पिता सुरेंद्र सिंह उसके पति लक्की सिंह एवं उसके ससुराल वालों पर दहेज में बाइक ना देने के कारण उसकी हत्या कर उसके शव को गंगा नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति समेत ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका अपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थी। मृतका के परिवार में दो भाई विशाल सिंह, अभिषेक सिंह एवं एक बहन चांदनी देवी है। मृतका की मां नीतू देवी की मौत छह वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Leave a Reply