बक्सर के ब्रम्हपुर में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन कोचिंग संस्थान के अंदर रखे तीन लाख का समान जलकर राख हो गया।गरीब और कमजोर छात्रों का इस कोचिंग संस्थान के माध्यम से कम्प्टीशन की तैयारी करते थे। सूचना पर पहुंचे अंचल कर्मी भी अगलगी का आकलन और आग लगने के करणो की जांच में जुटे हुए है।n
स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की दोपहर 3 बजे है।डाकघर के पीछे ज्ञान दीप कोचिंग संस्थान में परीक्षा के तैयारी कर रहे छात्रों द्वारा अलग अलग वर्ग के बच्चों को ट्यूशन कराया जाता है। जिसमें गरीब एवं कमजोर वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं। रविवार के दिन छुट्टी रहता है। किन्तु जो पढने में कमजोर होता है, उसे मुफ्त मे तैयारी कराइ जातीं हैं। तभी अचानक रविवार की दोपहर आग लग गई,। जिसमें बेंच डेक्स ,कराकट, पंखा, कुर्सी, किताबें सहित अन्य वस्तु जल गये। मानवीय कोई क्षति नहीं हुआ है।आग की लपटों को देख अगल बगल के लोग जुट गये।जिनके सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
ग्रामीण द्वारा फायर ब्रिगेड को सुचना दिया गया था। मौके पर अग्निशामक वाहन भी पहुंचा था, लेकिन तब तक स्थानीय लोगो द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।मौके पर ब्रम्हापुर थाना और अंचल कर्मी पहुँचे थे।आग लगने का कारण पता नही चल पाया।आग लगने का आकलन किया जा रहा है।जांच के बाद प्रवधान के अनुसार मुआवजा भी दिया जाएगा।थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी द्वारा बताया गया कि संस्थान के संचालक द्वारा अगर आवेदन दिया जाता है तो उसके आलोक में करवाई की जायेगी।



Comment here