Breaking News

‘ई त CM होइए, ओसे ऊपरा PM होइए हो’:रील के गाने में छिपा तेजप्रताप का फ्यूचर प्लान

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप अक्सर चर्चा में रहते हैं। कभी अपने अलग अंदाज के लिए तो कभी अपने वीडियो के लिए। हाल ही के दिनों में तेज प्रताप यादव साइकिल से अपने दफ्तर और अरण्य भवन पहुंचे थे।

अब उन्होंने साइकिल से जाते हुए अपना एक वीडियो ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। जिसकी चर्चा हो रही है। रविवार को किए इस ट्वीट में वीडियो के बैंकग्राउंड में जो गाना बज रहा है। उसमें सीएम और पीएम बनने का दावा किया जा रहा है। इसने सियासी चर्चा बढ़ा दी है।

गाने के बोल कुछ इस प्रकार से है

“अरे हमरा जनाता बबुआ जीएम होईहें… अरे ना ना इत डीएम होईहें हो…ए ललना हिंद के सितारा इत सीएम होईहें हो… ओहसे ऊपर पीएम होईहें हो…’ गाने में कहा गया है कि यह बच्चा जीएम होगा, दूसरे ने कहा कि डीएम होगा और तीसरे ने कहा ना जीएम होगा, ना ही डीएम होगा, अगले इलेक्शन में सीधे सीएम होगा, सीएम क्या, देश का पीएम भी होगा।

उन्होंने इस वीडियो को ट्वीट कर कैप्शन में लिखा है कि ‘रातों-रात सफलता जैसा कुछ नहीं होता, कोई शॉर्टकट नहीं होता। आगे बढ़ते रहने के लिए दृढ़ संकल्प और साहस की आवश्यकता होती है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेज प्रताप यादव अपने आगे की फ्यूचर तैयारी में लग चुके।

तीसरे दावेदार बन सकते हैं तेज प्रताप यादव

बिहार की राजनीति में अभी से ही सीएम और पीएम पद की दावेदारी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है। एक तरफ राजद का यह मानना है कि तेजस्वी यादव बिहार के अगले सीएम होंगे तो वही जेडीयू की ओर से कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार से बेहतर चेहरा पीएम के लिए कोई नहीं हो सकता है, लेकिन तेज प्रताप यादव का यह वीडियो सामने आने के बाद अब यह भी चर्चा शुरू होगी कि क्या तेज प्रताप यादव सीएम पद के दावेदार होंगे?

सपने में आए थे मुलायम सिंह

बता दें कि 22 फरवरी को तेजप्रताप यादव अचानक गाड़ी छोड़ साइकिल से दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने साइकिल चलाने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि नेताजी मुलायम सिंह यादव मेरे सपने में आए थे। उन्होंने मुझे घड़ी दी। मैं जब रोने लगा तो वे भी रोने लगे। नेताजी ने मेरे साथ साइकिल चलाई। इसके बाद मेरे मन में आया कि साइकिल से दफ्तर जाऊं। इससे पर्यावरण भी बचेगा। तेज प्रताप यादव ने राबड़ी आवास से विभागीय कार्यालय अरण्य भवन तक करीब एक किलोमीटर की दूरी साइकिल चलाकर तय की। फिर साइकिल से ही आवास पर वापस लौटे।

नेताजी के सपने में आने के बाद तेजप्रताप यादव साइकिल से अपने दफ्तर और विधानसभा जा रहे हैं।

नेताजी के सपने में आने के बाद तेजप्रताप यादव साइकिल से अपने दफ्तर और विधानसभा जा रहे हैं।

तेज प्रताप यादव के आवास पर लट्ठमार होली का आयोजन

तेज प्रताप यादव के आवास पर इस बार लट्ठमार होली का आयोजन किया गया है। बिहार के पर्यावरण मंत्री ने इसके लिए खास तौर पर लोगों को निमंत्रण भेजा है। शनिवार को तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए पटना के स्ट्रैंड रोड में खेले जाने वाली लट्ठमार होली के लिए लोगों को आमंत्रित किया है। उन्होंने एक पोस्टर भी डाला है ,जिसमें कार्यक्रम का जिक्र है। इसके साथ ही लालू परिवार के सदस्यों की फोटो भी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.