Breaking News

नाबालिग से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:विरोध करने पर पीड़िता को छत से नीचे फेंका, ट्रामा सेंटर रेफर

औरंगाबाद में दुष्कर्म प्रयास के क्रम में जब एक नाबालिग लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे छत से नीचे फेंक दिया, जिसमें लड़की का हाथ फ्रैक्चर हो गया तथा कमर में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज़ के लिए बेहतर इलाज हेतु ट्रामा सेंटर बनारस ले जाया गया। इसके बाद घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा हैं। आरोपित अंबा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।

शौच के लिए घर से बाहर गई थी पीड़िता

बयाया जाता हैं कि नाबालिग लड़की एक मार्च की सुबह चार बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। तभी आरोपी नाबालिग को अकेले देख उसका पीछा किया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जहां से लड़की किसी तरह जान बचा भागी तो आरोपी उसका पीछा करता हुआ उसके घर की छत पर आ धमका और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे छत से नीचे फेंक दिया, जिसमें उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया तथा कमर में गंभीर चोट आई है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में अम्बा थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म प्रयास मामले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करवाया था, जिसमें बताया कि उनकी पुत्री के साथ आरोपी ने जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया और विरोध करने पर छत से निचे फेक दिया जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के किये ट्रामा सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.