Breaking News

सीवान में मकान में लगी आग:लाखों की संपत्ति जलकर खाक, फ्रिज से फैली आग पूरे घर में लगी

सीवान में नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर रजिस्ट्री कचहरी रोड में एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। बिजली के शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी है। इस अगलगी की चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि एक बच्चा आंशिक रूप से झुलस गया। जिसका इलाज चल रहा है

घटना नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मुहल्ले के रहने वाले शिक्षक महेंद्र मोहन उर्फ एम के सर के मकान की है। परिवार के सभी लोग अपना कार्य कर रहे थे, तभी अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से फ्रिज में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई। जिसके बाद परिवार के लोगों घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।

पास गैस एजेंसी में रखे अग्निशमक का प्रयोग कर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया गया। हालांकि फायर ब्रिगेड को सूचना मिली तो अग्निशामक गाड़ी के साथ टीम पहुंची लेकिन तब तक आप आग पर काबू पाया जा चुका था। घटना में जान की छाती नही हुई लेकिन एक बच्चा आंशिक रूप से आग की चपेट में आने से झुलस गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस अगलगी की घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति की नुकसान बताई जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.