एक सप्ताह पूर्व हिलसा थाना क्षेत्र के मलविगहा मोड़ के समीप दुकानदार से हुई लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ में लुटे गए मोबाइल, लैपटॉप एवं हार्डडिस्क को भी बरामद किया है। रविवार की शाम हिलसा थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि बीते 25 फरवरी को हिलसा थाना क्षेत्र के लाइन पर गांव निवासी राजकुमार हिलसा से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी मलविगहा मोड़ के समीप बदमाशो ने हथियार का भय दिखा उनसे आठ मोवाइल, लैपटॉप, हार्डडिस्क एव कुछ नगद रुपये लूट लिए थे। वहीं एक अन्य मामलें में हथियार-कारतूस के साथ गोबरविगहा गांव निवासी संजय प्रसाद के पुत्र अविनाश कुमार को पकड़ा गया है।
लूट का सारा सामान बरामद
मामले को गम्भीरता से लेते हुए नालन्दा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस पदाधिकारी की एक विशेष टीम का गठन कर तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के माध्यम से लूटकांड में संलिप्त तीन युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से लुट का सारा सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार लुटेरों में हिलसा थाना के एक चौकीदार का पुत्र रौशन कुमार उर्फ लल्लू भी शामिल है। इसके अलावे भट्ट विगहा के सुनील कुमार उर्फ शनिचरा, मकदूमपुर के सन्तोष कुमार है। इस छापेमारी अभियान में प्रभारी थानाध्यक्ष मो सोयव अख्तर,वीरेंद्र चौधरी, रवि कुमार, अमित कुमार सिंह, नीरज कुमार, समेत सशस्त्र बल मौजूद थे।



Comment here