Breaking News

राहगीरों से लूटपाट कर रहे अ’पराधी को ग्रामीणों ने पकड़ा:खगड़िया में ग्रामीणों ने पहले पी’टा फिर किया पुलिस के हवा’ले

जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के कोरचक्का चौक के समीप बुधवार की देर रात राहगीरों से लूटपाट कर रहे एक अपराधी को हथियार के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया। लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके पसराहा पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि इस दौरान दो अपराधी मौके से बचकर फरार हो गए। जिसकी पहचान कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं गिरफ्तार अपराधी की पहचान भरतखंड थाना क्षेत्र के भरतखंड गांव निवासी अनिल यादव के 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। अपराधी के पास से लूट का सामान, देसी कट्टा, मोबाइल और बाइक भी बरामद की गई है। पसराहा के थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई है। भागे हुए अपराधी की गिरफ्तारी के लिए भरतखंड पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है।

शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने अपराधी को दबोचा

बताया जाता है कि देर रात तीन अपराधी हथियार का भय दिखाकर 14 नंबर रोड में राहगीरों से लूटपाट कर रहे थे। इस दौरान कोरचक्का निवासी संजय सिंह के पुत्र आशीष कुमार से अपराधियों ने मोबाइल और गले से सोने की चैन लूट ली। युवक ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर अपराधियों का पीछा करते हुए सतीशनगर ढाला के समीप घेर लिया, इस दौरान एक अपराधी को दबोच लिया गया। जबकि दो फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बरामद हथियार

बरामद हथियार

पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर

मामले में कोरचक्का निवासी संजय सिंह के पुत्र आशीष कुमार अन्य ग्रामीणों के द्वारा उक्त अपराधी के खिलाफ पसराहा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। भागे हुए अपराधी की पहचान भरतखंड के वार्ड संख्या 3 निवासी सुधांशु यादव के पुत्र नवीन कुमार के रूप में हुई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.