Breaking News

बक्सर में पिकअप ने बाइक में मारी ट’क्कर:बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौ’त

बक्सर NH -922 पर नावाडेरा गांव के समीप देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार होमगार्ड के जवान समेत दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।जहां होमगार्ड जवान कि ईलाज के दौरान मौत हो गई।घटना एक पिकअप और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर से हुई।टक्कर से बाइक पिकअप के अगले हिस्से में फंस गई।]

घटना के बाद पिकअप चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया ।उधर, घायलों में एक को जहां बेहतर इलाज के लिए स्थानीय लोग लेकर किसी निजी चिकित्सालय में चले गए। वहीं, होमगार्ड के जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम लगभग 9 बजे नावानगर थाने में पदस्थापित भटौली निवासी धनोज़ सिंह 46 वर्ष पिता अरविंद सिंह किसी अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर बक्सर की तरफ आ रहे थे। नावाडेरा के समीप दूसरी लेन में जाने के कारण विपरीत दिशा से आ रही बांस लदी पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।बताया गया कि इस दुर्घटना में बाइक पिकअप में फंस गई जिसके कारण दोनों सवार 10 फिट तक तक घसीटता चला गया। दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के द्वारा बाइक चला रहे युवक को इलाज के लिए किसी निजी चिकित्सालय में भेज दिया गया, जबकि होमगार्ड के जवान धनोज को एंबुलेंस की सहायता से बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के द्वारा घायल होमगार्ड के जवान की हालत गंभीर थी काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए है।

घटना की सूचना पर पहुंची नया भोजपुर थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया की पुलिस ने पटना से आ रही सदर अस्पताल के एम्बुलेंस को रुकवा कर जख्मी जवान को इलाज के लिए भेज दिया था। हालांकि उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.