Breaking News

Sushmita Sen को 46 की उम्र में आया हार्ट अटैक, एक्‍ट्रेस ने सोशल मीड‍िया पर खुद बताया,

Sushmita Sen Heart Attack: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने गुरुवार को इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर बताया कि उन्‍हें हाल ही में हार्ट अटैक आया है. 46 साल की सुष्मिता ने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिए बताया कि ये हार्ट अटैक कुछ दिन पहले आया और अब उनकी एंजीयोप्‍लास्‍टी हो चुकी है. सुष्म‍िता के हार्ट में अब स्‍टेंट डाला गया है. एक्‍ट्रेस ने अपने पिता के साथ एक तस्‍वीर शेयर की है. सुष्मिता के इस पोस्‍ट के बाद अब कई लोग उनकी सेहत जल्‍द से जल्‍द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं.

सुष्मिता सेन ने अपनी एक तस्‍वीर शेयर करते हुए ल‍िखा, ‘शोना, अपने द‍िल को हमेशा खुश और ताकतवर रखना, और देखना जब भी तुम्‍हें इसकी जरूरत होगी, ये तुम्‍हारा साथ देगा. (ये शब्‍द मेरे प‍िता ने कहे थे). कुछ द‍िनों पहले मुझे हार्ट अटैक आया… एंजीयोप्‍लास्‍टी हो गई है.. स्‍टेंट डल गया है… और सबसे जरूरी बात, मेरे कार्ड‍ियोलॉज‍िस्‍ट ने भी ये बात पुष्‍ट कर दी है कि ‘मेरा द‍िल बहुत बड़ा है.’

Sushmita Sen, Sushmita Sen heart attack, Sushmita Sen news, Angioplasty, stent, sushmita, sushmita heart attack, Sushmita Sen age, Sushmita Sen Suffered A Heart Attack, Sushmita Sen Health Update

एक्‍ट्रेस ने अपने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ‘समय पर मदद करने और मेरा साथ देने के ल‍िए बहुत सारे लोगों का शुक्रिया करना है. जल्‍द ही दूसरे पोस्‍ट में वो भी करूंगी. ये पोस्‍ट मैंने स‍िर्फ इसल‍िए की है ताकि मेरे शुभच‍िंतकों को अच्‍छी खबर म‍िल सके कि सब ठीक है और मैं थोड़ी सी और ज‍िंदगी के लिए तैयार हूं. आप सभी को मेरा प्‍यार.’ सुष्मिता ने ज‍िस ज‍िंदाद‍िली से अपने हार्ट अटैक की खबर को शेयर क‍िया है, वो काबिले तारीफ है. इस पोस्‍ट के बाद उन्‍हें कई लोग जल्‍द से ठीक होने की दुआएं दे रहे हैं. 

सुष्मिता सेन पूर्व म‍िस यूनीवर्स हैं और स‍िंगल मदर हैं. उन्‍होंने दो बेट‍ियों रेने को साल 2000 में और अलीशाह को 2010 में गोद ल‍िया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्‍ट्रेस इन द‍िनों ड‍िज्‍नी हॉट स्‍टार प्‍लस की सीरीज ‘आर्या 3’ की शूटिंग में ब‍िजी हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.