Breaking News

होली मिलन समारोह का आयोजन:एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, स्वादिष्ट पकवानों का भी जमकर उठाया लुत्फ

होली से पहले ही नवादा में रंग-गुलाल उड़ने लगे हैं। फागुनी बयार बहने लगी है। हर रोज जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है] जिसमें लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में नवादा शहर के मिर्जापुर स्थित माहुरी वैश्य सेवा सदन में माहुरी समाज के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है] जिसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस उत्सवी माहौल में लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान समाज के लोगों ने होली गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। साथ ही समारोह में बनाए गए स्वादिष्ट पकवानों का जमकर लुफ्त उठाया। कुल मिलाकर कहें तो माहुरी समाज के लोग दिनों भर रंग गुलाल में सराबोर दिखे।

माहुरी वैश्य सेवा सदन में हुआ आयोजन

माहुरी वैश्य सेवा सदन मिर्जापुर नवादा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। माहुरी वैश्य समाज नवादा के युवा, महिला, पुरुष, बच्चे समेत सैंकड़ों लोग शामिल हुए। समारोह में माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के सचिव सुमित कुमार समेत सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान होली की गीतों की धुन पर युवा, महिला, पुुरुष व बच्चे नाचते व झूमते दिखे। साथ ही लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।

समिति की ओर से खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया था।अपने पूरे परिवार की मंगल कामना की। साझथ ही माहुरी वैश्य समाज की ओर से जिलावासियों से रंगो का त्योहार होली शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई। मौके पर समाज के अशोक कुमार, पंकज कुमार, बाल-गोपाल, समारोह के अध्यक्ष दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, इंजीनियर रंजीत लोहानी, महिला समिति के सोनी भदानी, खुशबू भदानी, सुकृति भदानी समेत सैंकडा़ें की संख्या में लोग मौजूद थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.