पूर्णिया में गुरुवार को भीषण अगलगी की घटना हुई। इस अगलगी की घटना में दो परिवार के चार घर जलकर देखते ही देखते राख हो गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। पहले तो ग्रामीण ने खुद आग पर काबू पाने की कोशिश किया। जब आग पर काबू नहीं पाया तो ग्रामीणो ने घटना की सूचना बायसी स्थित अग्निशमन विभाग को दी।:
अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी कैसे हुई यह अभी पता नहीं चल पाई है। घटना बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपडा पंचायत के वार्ड 14 नियामतपुर गांव की है।

स्थानीय मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि जहाना प्रवीण व सलामत हुसैन के घर से अचानक आग की लपटे निकलने लगे। आग लगते ही परिवार के लोग बाहर निकलकर अपनी जान बचा लिया। लोग कुछ समझ पाते और कुछ कर पाते तब तक चार घरो में आग लग गई और घर के अंदर का सामान सभी देखते ही देखते जलकर राख हो गए।
बताया जारहा है कि इस भीषण अगलगी में जहाना प्रवीण व सलामत हुसैन के घर में रखे 7 मवेशी, कैश 20 हजार, सोने चांदी का जेवर, अनाज और सभी सामान जल गए। अब उन लोगो को रहेगें कहां और दो वक्त की भोजन पर भी आफत आ गई है। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री हाजी अब्दुस सुभान पहुंचकर जायजा लिया और पीडित परिवार को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।



Comment here