Breaking NewsCelebritiesHealth & Wellness

Breaking News: कनिका कपूर की पांचवीं और छठी रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी…

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को बीते दिनों कोरोनावायरस (Coronavirus) से ग्र’सित पाया गया था. जिसके बाद उनका लगातार टेस्ट हो रहा था. पहले चारों टेस्ट उनके पॉजिटिव आए थे. लेकिन शनिवार को हुआ पांचवां टेस्ट निगेटिव आया था. अब खबर आ रही है कि उनका छठा टेस्ट भी निगेटिव आया है और उनके अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उनकी पांचवीं रिपोर्ट के बाद लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑIफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) के निदेशक प्रोफेसर आर.के. धीमान ने कहा था, “उनके रिपोर्ट अब नेगेटिव आए हैं, लेकिन उन्हें घर जाने की अनुमति देने से पहले हम उनका एक और टेस्ट करेंगे.”


हालांकि, अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की परेशानी और बढ़ने की संभावना है. कोरोनोवायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने और शहर में खुद को आइसोलेट करने के अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर और लापरवाही बरतने के आरोप में कनिका के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.
कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के खिलाफ शहर के सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह प्राथमिकी लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी. वह देश की पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें यह घातक संक्रमण हुआ है. बता दें कि कनिका कपूर बीते 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं, इसके दो दिन बाद वह लखनऊ गईं और कई पार्टियों में भी शामिल हुईं, जिसके बाद ये मामला सामने आया.

Input: NDTV

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.