BIHARBreaking NewsSTATE

9बजे9मिनट: PM नरेंद्र मोदी की ये बात भा गई बिहार के CM नीतीश को, दीया जलाया और कही ये बड़ी बात…

9बजे9मिनट: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास (एक अणे मार्ग)  में दीप प्रज्जवलित कर कोरोना संक्रमण के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। रात नौ बजे से नौ मिनट तक अपने आवास पर उन्होंने दीप जलाया और कोरोना महामा’री के संक्रमण से बचाव में बिहारवासियों के साथ अपने संकल्प को आगे किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत हुई है। हमें पूरा विश्वास है कि संपूर्ण देशवासियों की एकजुटता से हम सब जल्द ही कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने में सफल होंगे।

नीतीश ने पीएम मोदी की बात का समर्थन करते हुए बिहारवासियों से अपील की थी और कहा था कि सभी लोग नौ मिनट के लिए अपने घर के बल्ब को बंद कर दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह आह्वान किया है। इससे हमारी इ’छाशक्ति और मजबूत होगी व हमारा आत्मबल बढ़ेगा।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने भी राजभवन में जलाया दीया

राज्यपाल फागू चौहान ने भी रविवार की रात्रि 9 बजे राजभवन में दीप  जलाकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जारी संघर्ष में अपने दृढ़संकल्प को अभिव्यक्त किया। पहले ही राज्यपाल ने लोगों से अपील की थी है कि अपने घरों में बिजली से जलने वाले बल्ब आदि को ऑफ कर दें और बॉलकोनी , बरामदें तथा छत आदि जगहों पर दीप जलाने के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखना जरूरी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.