Breaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

PM मोदी की दीप जलाने की अपील पर BJP महिला जिलाध्यक्ष ने की फा’यरिंग, तस्वीरें वायरल…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद पूरा देश रविवार रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर एकजुटता का सन्देश दिया। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने दीप जलाने के बाद फा”यरिंग की। फाय’रिंग के बाद मंजू तिवारी ने इसका वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

बता दें कि घर में दीपक ज’लाने के बाद बीजेपी की महिला जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी ने अपने पति ओमप्रकाश तिवारी की लाइसेंसी रि’वाल्वर लेकर घर के बाहर निकल आई और कोरोना वायरस भगाने के लिए हवाई फायरिंग करने लगीं। फायरिंग करते हुए उन्होंने वीडियो भी बनवाया और इसे अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड भी कर दिया। वीडियो अपलोड करते हुए उन्होंने फेसबुक आईडी पर लिखा कि आज दीप जलाने के बाद कोरोना वायरस को भगाते हुए।

वहीं, कांग्रेस ने मंजू तिवारी का वीडियो ट्विट कर सीएस योगी आदित्यनाथ से पूछा कि क्या आप इस पर इस पर कार्यवाही करेंगे। कांग्रेस ने ट्विट किया- कानून तोड़ने में सबसे ज्यादा आगे भाजपा नेता ही रहते हैं। कल पीएम की अपील थी दिया जलाने की लेकिन देखिए कैसे भाजपा नेता व बलरामपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने खुलेआम प्रदर्शन के लिए फायरिंग की और वीडियो फेसबुक पर डाला। योगी आदित्यनाथ इस पर कार्यवाही करेंगे क्या?

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मंजू तिवारी के खि’लाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, मंजू तिवारी ने एक मीडिया के जरिए माफी मागते हुए कहा कि मैं इस घट’ना पप बहुत शर्मिंदा हैं और आज के बाद ऐसा कुछ नहीं करूंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.