Breaking News

कैमूर में मोहनिया से दुर्गावती तक लगा भीषण जाम:10 किलोमीटर तक रेंगते नजर आई गाड़ियां

शेरशाह सूरी नाम से विख्यात पुरानी ग्रैंड ट्रंक रोड जो आज NH2 के नाम से जाना जाता है, फिलहाल जाम की स्थिति से कराह रहा है। यह सड़क मार्ग दिल्ली से कोलकाता को जोड़ता है। आज जाम मोहनिया शहर से लेकर दुर्गावती तक 10 किलोमीटर में भीषण रूप ले लिया है। इस जाम में मालवाहक वाहनों के साथ-साथ यात्री वाहन और छोटी गाड़ियां भी फंसे दिखी।

जाम का मुख्य कारण सड़क निर्माण कंपनी का है जो सड़क निर्माण करने के नाम पर जगह-जगह सड़क तोड़कर डायवर्सन बना दिया है। सरकार सड़क का चौड़ीकरण कर रही है कि जाम की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पडे, लेकिन सड़क निर्माण कंपनी सड़क निर्माण में इतनी अनियमितता बरत रही है कि प्रतिदिन जाम लग रहा। कुछ दिन पहले ही बीपीएससी की परीक्षा देने आई छात्रा का जाम के कारण परीक्षा छूट गया था। वही मैट्रिक की परीक्षा देने आ रही छात्राओं की गाड़ियां जब जाम में फंस गई थी, तो सड़कों पर ही दौड़ लगाना शुरू कर दिया था, लेकिन जाम से कब निजात मिलेगा कह पाना मुश्किल है।

क्या कहते हैं ट्रक ड्राइवर

ट्रक में यूपी से चीनी लोड कर जा रहे हैं सखावत खान बताते हैं कि चिनी लोड कर कोलकाता जा रहे हैं। सुबह से ही जाम बिहार में प्रवेश करने के साथ मुझे मिला। इस रोड का जाम खत्म ही नहीं होता है। सरकार रोड इस लायक नहीं करवा पा रही है कि जाम से मुक्ति मिल जाए। जाम छुड़वाते कोई अधिकारी भी मुझे नहीं दिखे। जब हम टोल टैक्स भर रहे हैं रोड टैक्स भर रहे हैं सारे टैक्स चुका ही रहे तो फिर जाम लग क्यों रहा समझ में नहीं आ रहा। अगर जाम नहीं लगा रहता तो अब तक मोहनिया टोल प्लाजा से मैं औरंगाबाद पहुंच गया होता।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.