सुल्तानगंज में उपसभापति के पति पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोली चली थी। सुल्तानगंज के ही रहने वाले रणजीत यादव ने रामधनी यादव के हत्या की साजिश रची थी। वर्चस्व को लेकर दोनों में विवाद चलता था। जिसके बाद रामधनी के हत्या की साजिश रची गई। शूटर को 5 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। घटना के पूर्व एडवांस में कुछ रुपए दिए गए थे। बाकी पैसे काम होने के बाद देने की बात कही गई थी।null
23 फरवरी को हुआ था जानलेवा हमला
23 फरवरी को सुल्तानगंज के उपसभापति के पति को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के तुरंत बाद एक आरोपी को जनता के द्वारा पकड़ लिया गया था। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया था। उससे पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
वर्चस्व की है लड़ाई
बताया जा रहा है की उपसभापति के पति रामधनी यादव व रणजीत यादव के बीच जरायम की दुनिया में आपसी वर्चस्व को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस के द्वारा टीम बनाकर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
पहले भी मारने का हुआ था प्रयास
बताया जा रहा है कि रामधनी यादव को मारने का पूर्व में भी प्रयास किया गया था। लेकिन सम्भव नहीं हो पाया था। पुनः मारने की साजिश रची गई। इस बार घायल हो गया। बताया जा रहा है कि साजिश रचने में रणजीत यादव के अलावा भी लोग शामिल थे। सभी की पहचान हो गई है। एसएसपी ने बताया कि उसकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।



Comment here