Breaking News

मुजफ्फरपुर : सेवा निवृत होने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

समाहरणालय मुजफ्फरपुर

समाहरणालय सभागार में आज 28 फरवरी को सेवा निवृत होने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विदाई सह सम्मान समारोह में जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। ब्रिफकेस, धार्मिक पुस्तक, छड़ी, छाता दे कर उनके अच्छे स्वास्थ एवं सुखमय परिवारिक जीवन के लिए मंगल कामना की। आज विभिन्न विभागों के 60 कर्मियों एवं पदाधिकारियों सेवानिवृत हुए । जिन्हें सेवांत लाभ सारी सुविधाएं दी गई । जिन्हें सेवांत लाभ यथा पेंशन, उपादान, ग्रुप बीमा, जीपीएफ, उपार्जित अवकाश का आर्थिक लाभ अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। उनके निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर उन्हें लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करें। यदि लाभ प्राप्ति नहीं होती है तो अगले माह में होने वाले बैठक में शिकायत दर्ज करें। उन्होंनें कहा कि अब से प्रत्येक माह सेवांत लाभ के नए फोरम की बैठक की जायेगी। उन सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का वेतन स्थगित किया गया और उनसे स्पष्टीकरण पृच्छा की गई। जिन्होनें अपने सेवा निवृत अधिनिस्थ सेवा कर्मियों की उपस्थिति नहीं करा सकी। विभागवार सेवा निवृत कर्मियों एवं पदाधिकारियों की सूचि निम्नलिखित है जिन्हें आज सम्मानित किया गया।
डा0 लालबाबु प्रसाद, व्याख्यता प्राचार्य आर0बी0टी0एस राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल काॅलेज, मुजफ्फरपुर।
श्री अशोक कुमार, प्राचार्य आर0बी0टी0एस राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल काॅलेज, मुजफ्फरपुर।
श्री दिनेश प्रसाद वर्मा, सहायक शिक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी मुजफ्फरपुर।
श्रीमती माला कुमारी, सहायक शिक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी मुजफ्फरपुर।
श्री अजय कुमार सिंह, पलम्बर खलासी, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल संख्या 02, मुजफ्फरपुर।
श्री दिनेश पाण्डेय, बेसिक स्वास्थ्य शिक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, कुढ़नी मुजफ्फरपुर।
श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह,पम्प आॅपरेटर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिक प्रंमडल, मुजफ्फरपुर।
श्री जय नारायण प्रसाद, पम्प आॅपरेटर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिक प्रंमडल, मुजफ्फरपुर।
श्री अरविन्द कान्त मिश्रा, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रंमडल, मुजफ्फरपुर।
श्री आनन्द राम, कार्यालय परिचारी , जिला स्थापना प्रशाखा मुजफ्फरपुर।
श्री इन्द्रदीप झा कार्यालय परिचारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल मुजफ्फरपुर।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.