Breaking News

उद्योग मंत्री ने शाह के दौरे पर कसा तंज:समीर महासेठ बोले- हम लोगों को पकड़कर नहीं लाएंगे

राजद नेता और बिहार सरकार में उद्योग मंत्री समीर महासेठ शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे। उन्होंने पूर्णिया रैली पर चर्चा करते हुए कहा कि रैली में काफी भीड़ रहेगी। भाजपा के रैली से दोगुनी भीड़ रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा तो लोगों को पकड़-पकड़कर लाती हैं। लेकिन महागठबंधन पकड़ कर नहीं लाएगा। रैली में महागठबंधन की सभी पार्टियां रहेगी। रैली के बाद भाजपा को केंद्र से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे

पता नहीं है बिहार में है अमित शाह

वहीं मंत्री ने कहा कि अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर कहा कि ये तो पता ही नहीं है की वो आ रहे। क्यों आ रहे हैं, ये भी पता नहीं है। वैसे भी बिहार आकर क्या किया हैं।

तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भागलपुर से हवाई जहाज तो उड़ने लगा। लोग यंहा से बैठ कर उड़ने लगे। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल गया। ये सब काम तो बिहार में करवा ही दिए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि कम से कम बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की ही घोषणा कर दिए होते।

उन्होंने बिहार आकर भी कुछ नहीं किया सिर्फ जनता को धोखे में रखने का काम करती है। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में अगर हमारी सरकार बनेगी तो निश्चित तौर पर 6 राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

बजट पर भी उठाया सवाल

मंत्री ने कहा कि बजट जो पारित हुई उसमे भी बिहार को कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि लोन लेकर भी लोग पछतावा कर रहे हैं। इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया गया। बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया उन्होंने कहा कि सिर्फ देश व्यापी का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, की इतना बढ़िया बजट तो आज तक आया ही नहीं था। बिहार की इससे कोई फायदा नहीं मिला।

भीड़ की दोगुना देख दर्जा की घोषणा करनी पड़ेगी

समीर महासेठ ने कहा कि अमित शाह बिहार में कहीं और आ रहे हैं। लेकिन महागठबंधन के दोगुनी भीड़ को देखकर बिहार के विशेष राज्य के दर्जा की घोषणा करनी पड़ेगी। 2024 – 25 चुनाव के पूर्व ये घोषणा करनी पड़ेगी।

तेजस्वी के मुख्यमंत्री के सवाल पर जबाब देने से बचते दिखे

वहीं तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर जबाब देने से बचते दिखे। उन्होंने कहा कि अभी रैली समाप्त होगी उसके बाद सोचा जाएगा। सांसद अजय मंडल ने कहा कि वो तो सभी पार्टियां बैठ कर निर्णय लेगी। इसमें कोई एक पार्टी फैसला नहीं करती है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.