Breaking News

जहानाबाद में गोली मारकर एक की ह’त्या:आपसी रंजिश में ह’त्या की आशंका, शव सड़क पर रख किया रोड जाम

जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के चीरी गांव के बधार में एक किसान को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चिरी गांव निवासी मनोरंजन कुमार (48) गांव के बधार में फसल की रखवाली कर रहा था। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने मनोरंजन कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

पूर्व से ही गांव के रामेश्वर यादव एवं रामाशीष यादव से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई। जैसे ही गांव में गोलीबारी की घटना हुई अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि रामेश्वर यादव कई कांडों का अभियुक्त है। वह कई बार जेल जा चुका है।

परिजनों का कहना है कि रामेश्वर का आरोप है कि केस में पैरवी कर तुम मुझे जेल भिजवा रहे हो, इसी बात को लेकर कई दिनों से कहासुनी हो रही थी। इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों ने जहानाबाद अरवल मोड़ के पास शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मनोरंजन कुमार, मुखिया के साथ रहा करता था। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद घोसी थाने की पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.