Breaking News

पटना में BTSC कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज, :4 साल से पेंडिंग है रिजल्ट; BJP ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे

पटना में पुलिस ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज किया है। इन कैंडिडेट्स का रिजल्ट 4 साल से पेंडिंग है। इसे जारी करने की मांग को लेकर गुरुवार सुबह से कैंडिडेट्स सड़कों पर उतरे थे। साढ़े 12 बजे ये कैंडिडेट्स बीजेपी ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोका। BTSC के अभ्यर्थियों को पुलिस बीजेपी कार्यालय से पटना जंक्शन की ओर ले गई और बातचीत कर इस मामले को शांत करवाया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

अभ्यर्थी मासूम अहमद ने बताया कि बीटीएससी आयोग का जब गठन हुआ था। तब यह पहली वैकेंसी थी। उसके बाद भी डॉक्टर समेत कई अन्य बहाली विभाग द्वारा निकाली गई। सब बहाली हो गई, यही एक बहाली है जो पिछले चार साल से पेंडिंग है। जब तक हमारी बहाली नहीं की जाती, तब तक हम लोग प्रदर्शन करते रहेंगे।

मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा- अभ्यर्थी

दूसरे अभ्यर्थी ने बताया कि 2019 में ही यह बहाली आई थी, काउंसलिंग करा कर इसका रिजल्ट भी दे दिया गया। आज सरकार इस बहाली को कैंसिल करने के कगार पर आ गई हैं। पुलिस ने हम लोगों पर बहुत बार लाठीचार्ज किया हैं। लेकिन हम लोग तब तक सड़क पर रहेंगे जब तक सरकार और आयोग हमारी मांगों को पूरा नहीं करता।

कैंडिडेट्स सभी RJD-JDU और BJP ऑफिस का घेराव करने निकले थे। ये कैंडिडेट्स पहले बीजेपी ऑफिस जा रहे थे। इस प्रदर्शन को लेकर सभी पार्टियों के ऑफिस के बाहर पहले से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कैंडिडेट्स पहले बीजेपी ऑफिस का घेराव करने निकले थे।

हाथ में रिजल्ट दो या इच्छा मृत्यु का पोस्टर लेकर कैंडिडेट्स प्रदर्शन कर रहे थे।

हाथ में रिजल्ट दो या इच्छा मृत्यु का पोस्टर लेकर कैंडिडेट्स प्रदर्शन कर रहे थे।

सभी राजनीतिक दलों के ऑफिस के बाहर ये कैंडिडेट्स प्रदर्शन करने निकले थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.