गुरुवार की दोपहर सारोबाग फुल्का के पास स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय अवकाश प्राप्त रेलकर्मी की मौत के बाद आक्रोशित होकर मृतक के शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम दोपहर 1:00 बजे तक बदस्तूर जारी है। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई है। ग्रामीण एवं परिजन धक्का मारकर भागने वाले वाहन एवं वाहन चालक को पकड़ने की मांग को लेकर यह जाम किए हुए हैं।
क्या है पूरा मामला
अवकाश प्राप्त रेलकर्मी 70 वर्षीय ललित यादव के पुत्र भानु यादव ने बताया कि मेरे पिता बुधवार की रात लगभग 8:00 बजे घर से खाना खाने के बाद सारोबाग चौक के पास चाय पीने गया था। चाय पी कर वह अपने घर बड़ी गोविंदपुर लौट रहा था। इसी क्रम में सारोबाग खिरोदपुर प्राथमिक विद्यालय के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से धक्का मार दिया और वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। धक्का लगने के कारण मेरे पिताजी जमीन पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए ।स्थानीय लोगों ने हमें सूचना दी। हम लोग ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उसे सफियाबाद स्थित इमरजेंसी हॉस्पिटल ले गए जहां इलाज के दौरान आज सुबह गुरुवार को 10 बजे उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना धरहरा थाना को भी दिया, लेकिन पुलिस सुस्त बनी रही।अगर पुलिस चाहती तो वाहन एवं वाहन चालक को तुरंत पकड़ लेती। ललित यादव की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुलिस की सुस्ती से आक्रोशित होकर सड़क जाम सारोबाग के पास कर दिया।घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस नाराज ग्रामीण एवं परिजनों को समझा बुझा रही है ,लेकिन ग्रामीण नाराज है। सभी का कहना है कि जब तक वाहन एवं वाहन चालक पकड़ में नहीं आता तब तक यह जाम नहीं हटेगा। वही इस संबंध में धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई है।



Comment here