Breaking News

जंगल से भटककर गांव में पहुंचा हिरण:मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, 4 घंटे तक चला रेस्क्यू

जंगल से भटककर एक हिरण गुरुवार की सुबह खैरा थाना क्षेत्र के बिचकोड़वा गांव पहुंचा गया जहां हिरण को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान वन विभाग कर्मियों को हिरण को अपने बस में करने को लेकर काफी मशक्कत करना पड़ा, जिससे करीब 4 घंटे बाद हिरण को अपने बस में किया गया।

4 घंटे तक चला रेस्क्यू

इस बीच हिरण देखने को लेकर होड़ मची रही। हिरण की दहशत से लोग अपने घर के छतों पर चढ़ गए। करीब 4 घंटे तक चली इस रेस्क्यू से लोग सहमे हुए थे। इस दौरान कई ग्रामीणों का कहना था कि गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल है। जहां से भटक कर एक हिरण गुरुवार की सुबह गांव में आ गया था। और इधर से उधर दौड़ रहा था। जिसे देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

वही ग्रामीणों ने बताया कि बदलते मौसम के कारण अक्सर जंगल से पानी पीने के लिए जानवर बाहर निकल जाती है। जिससे साफ प्रतीत हो रहा है कि तेज धूप और गर्मी के कारण पानी पीने के लिए हिरण जंगल से बाहर निकला और भटक कर गांव पहुंच गया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बरहाल वन विभाग की टीम ने हरिन को करीब 4 घंटे के बाद रेस्क्यू कर पकड़ लिया और अपने साथ ले गए। बता दे की समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पेयजल की संकट को लेकर दुख जताया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.