Breaking News

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की ह’त्या:मुजफ्फरपुर में पति ने गला दबाकर उतारा मौ’त के घाट उतारा,

मुजफ्फरपुर में अवैध संबंध का विरोध करने पर 26 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके पति ने ही हत्या कर दी। घटना के बाद से वह फरार हो गया। मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के मेघुआ मोरसंडी गांव की है। जहा अवैध संबंध का विरोध करने पर नशेड़ी पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मृतक 26 वर्षीय माला देवी थी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भिड़ जुट गई। लोगो ने मामले की सूचना मोतीपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद मृतका के मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है।n

मृतका के भाई मीनापुर थाना क्षेत्र के मझुअर निवासी भागीरथ कुमार ने बताया कि उसका बहनोई रंजीत दस आए दिन नशापान कर बहन को प्रताड़ित करता था। बार-बार उसे दूसरी शादी करने की धमकी देते रहता था। वह बीच-बीच में किसी दूसरी महिला को घर भी ले आता था। इसका बहन विरोध करती थी तो उसकी पिटाई कर मुंह बंद कर देता था। इस बात को लेकर उनकी बहन ने तीन साल पहले थाने में शिकायत भी कीथी। उसके बाद उसके दामाद ने पुलिस को बॉन्ड पत्र लिखकर दिया था। लेकिन, उसके बावजूद उसका रवैया नहीं बदला और पूर्व की तरह वही व्यवहार करता रहा। घटना के दिन भी उसकी बहन माला की निर्ममता से पिटाई की। रात में उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस का कहना है की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों को लिखित शिकायत देने को बोला गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

गांव की ही एक महिला से था संबंध

मृतका की मां ने आरोप लगाते हुए बताया की दामाद का गांव के ही एक महिला से संबंध था। बेटी इसका विरोध करती थी। दामाद को एक बार रंगे हाथ पकड़ा गया था। उन्होंने बताया की करीब 9 पहले बेटी की शादी किए थे। उसे दो बच्चे थे। एक की मौत हो गई थी। जबकि, एक 7 साल का बच्चा है। दामाद ड्राइवर का काम करता है। अक्सर नशे में आकर बेटी की पिटाई करता था। कई बार दूसरी शादी करने की धमकी दिया। घटना के दिन बेटी से बात हुई थी। उसी दौरान पति पहुंचा और उसे पीटने लगा। इसमें कॉल कट गया। उन्होंने कॉल लगाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उठाया भी नही। बाद में पता चला की उसकी हत्या कर दी गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.