बांका में स्नान करने के दौरान बुधवार को चांदन नदी में डूबने से दो छात्र की मौत हो गई। दोनों छात्र कटिहार जिले के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों द्वारा नदी से दोनों छात्र को आनन-फानन में निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मैट्रिक परीक्षा के समापन के बाद दोनों छात्र चांदन नदी में स्नान करने के लिए गया था।
बांका थाना क्षेत्र के जितारपुर गांव के समीप चांदन नदी में स्नान करने के दाैरान डूबने से दाे छात्र की माैत हाे गई। लखनाैड़ी गांव निवासी दयानंद झा का पुत्र गोलू कुमार एवं उसका मौसेरा भाई ऋषभ कुमार मिश्रा जो कि कटिहार जिले का रहने वाले थे।
जितारपुर गांव के पास चांदन नदी में स्नान करने के लिए गया हुआ था। इसमें गहरे पानी में डूब गए। दोनों मौसेरा भाई मैट्रिक का परीक्षा देने के बाद घूमने के लिए बाहर निकले थे।



Comment here