Breaking News

बक्सर में 6 लाख की श’राब बरामद:यूपी से बिहार में प्रवेश करते ही पकड़ा गया, होली में खपाने की थी तैयारी

बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा पुल के पास उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक पिअकप से 6 लाख की शराब बरामद की है, जिसके साथ एक हरियाणा का तस्कर भी गिरफ्तार भी किया गया है।होली में खपाने के लिए पिअकप में तहखाना बनाकर हरियाणा से शराब की बड़ी खेप लेकर पहुँचा हुआ था, जिसे बिहार के रास्ते सुपौल लें जाना था।लेकिन यूपी बिहार को जोड़ने वाला पुल से जैसे ही बिहार के सीमा में प्रवेश किया उसे पकड़ लिया गया।उत्पाद विभाग द्वारा यह करवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।

95 पेटी शराब बरामद

बता दे कि रंग और उमंग का पर्व होली को लेकर शराब तस्कर एक्टिव हो गए है। गाढ़ी कमाई के लिए बिहार में शराब की खेप पहुचाने के लिए तरह तरह के तरकीब अपना रहे है।वही बुधवार की देर रात विरकुंवर सिंह सेतु पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम को पिकअप में शराब आने की सूचना मिल गयी थी, जैसे ही पिकअप गंगा सेतु से जिले की सीमा में दाखिल हुई उसे रोक लिया गया। तलाशी दौरान उसमें रखी गई कुल 95 पेटी शराब बरामद हुई।पिकअप चालक अमित कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।वह हरियाणा के भिवाड़ी का रहने वाला है। बरामद शराब की कुल मात्रा 820 लीटर है। जिसका मूल्य लगभग छह लाख रुपये है।

कार्रवाई को अंजाम देने वाले उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दिलीप पाठक ने इस संबंध में पूछने पर बताया कि चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ में पता चला कि यह खेप हरियाणा से चली थी और यहां से सुपौल ले जाना था। पेटियों पर राजस्थान का स्टांप लगा है। इस संबंध में और जानकारी एकत्र की जा रही है। बरामदगी कब और कैसे हुई ? यह पूछने पर उन्होंने कहा कि रात में हमारी टीम ने इसकी टोह पहले ही लगा ली थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.