Breaking News

लॉजिस्टिक कंपनी की आड़ में बिहार पहुंची शराब:स्कैनर द्वारा छपरा में पकड़ी गई 55 लाख रुपए की शराब

लॉजिस्टिक कंपनी की आड़ में 55 लाख रुपए की विदेशी शराब गुरुवार को बिहार पहुंच गई। पर छपरा में मद्यनिषेध विभाग ने स्कैनर के माध्यम से इसे पकड़ लिया। शराब के साथ पकड़े गए कंटेनर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मद्यनिषेध विभाग को भ्रमित करने के लिए कंटेनर में सामान पैक करने का मैटेरियल होने की बिल्टी तैयार की गई थी। शराब की डिलीवरी मुजफ्फरपुर और छपरा में देनी थी।

होली से पहले मद्यनिषेध विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। इधर, शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी के तस्कर नए-नए हथकंडों का प्रयोग कर रहे हैं। इसी तरह के एक अनोखे तरीके से शराब के तस्करी का मामला सामने आया है। जहां शराब तस्कर पैकिंग रोल में शराब छिपाकर तस्करी कर रहे थे।

बरामद शराब मद्यनिषेध विभाग द्वारा मांझी थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

बरामद शराब मद्यनिषेध विभाग द्वारा मांझी थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

गुरुवार की सुबह माझी चेक पोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा शराब की बड़ी खेप को पकड़ा गया। कंटेनर से 278 कार्टून शराब बरामद की गई। इसका बाजार मूल्य 55 लाख रुपए है। इसे मद्यनिषेध विभाग द्वारा मांझी थाना को सुपुर्द कर दिया गया। कंटेनर को रोके जाने के बाद ड्राइवर द्वारा ट्रांसपोर्ट का ओरिजनल कागजात दिखाया गया। लेकिन स्कैनर से स्कैन करते ही सभी को सच दिख गया। सीलबंद कंटेनर के बीचों बीच भारी संख्या में शराब लदी हुई थी।

ट्रांसपोर्ट के ओरिजनल कागजात के आधार पर पुलिस और मद्यनिषेध विभाग को भ्रामित करने की तैयारी थी।

ट्रांसपोर्ट के ओरिजनल कागजात के आधार पर पुलिस और मद्यनिषेध विभाग को भ्रामित करने की तैयारी थी।

चंडीगढ़ से सिलीगुड़ी का था कागजात पर बिहार में देनी थी डिलीवरी
शराब के साथ पकड़े गए कंटेनर ड्राइवर ने बताया कि शराब का ट्रांसपोर्ट द्वारा बिल्टी चंडीगढ़ से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक का बनाया गया था। ट्रांसपोर्ट के ओरिजनल कागजात के आधार पर पुलिस और मद्यनिषेध विभाग को भ्रामित करने का प्लान था। ड्राइवर को डिलीवरी का स्थान हरियाणा में बैठे शराब तस्कर द्वारा फोन पर बताया जा रहा था।

इधर, उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या सभी संलिप्त लोगों के खिलाफ हमारी टीम जांच कर रही है। इकोनॉमिक ट्रांससेफ लॉजेक्टिक कंपनी के कागजात पर लुधियाना के पांडेय ट्रेडर्स से सिलीगुड़ी के आरपी ट्रेडिंग कंपनी को समान भेजा जा रहा था। इसमें संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.