सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय 6वीं क्लास के छात्र ने अपने ही गांव की चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ खेल- खेल में रेप कर दिया। इस घटना के बारे में परिजनों और पुलिस को पता चला तो सभी हैरान रह गए। पीड़ित मासूम के नानी के द्वारा स्थानीय नानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बच्चे को हिरासत में ले लिया, तो उसने पूछताछ में यह बात स्वीकार भी कर ली। पुलिस अब उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश करेगी।
बाल सुधार गृह भेजा गया आरोपी छात्र
मिली जानकारी के अनुसार नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के घर खेलने गई चार वर्षीय बच्ची के साथ एक 12 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी बच्चे को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका मेडिकल जांच भी किया गया। फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। इस मामले में पीड़ित बच्ची की नानी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें बच्चे सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।
खेल-खेल में रेप
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 21 फरवरी को उसकी नतनी अपने घर से खेलने के लिए निकली थी। कुछ देर बाद रोती हुई लौटी। वह खून से लथपथ थी। पूछने पर उसने सारी बात बताई। जब आरोपी के घर जाकर शिकायत किया तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट किया, जिसके बाद थाने को सूचना दी गई।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश रंजन झा ने बताया कि आरोपी नाबालिग को उसके घर से पकड़कर पूछताछ की गई। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के नानी के बयान पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।



Comment here