Breaking News

किशनगंज में जंगली हाथियों ने मचाया उ’त्पात:नेपाल से घुसा हाथियों का झुंड, दर्जनों घ’रों को तो’ड़ा; क्षेत्र में मची अफ’रातफरी

किशनगंज में जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया है। दिघलबैंक प्रखंड के कई सीमावर्ती गांव में हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाते हुए दर्जन भर से अधिक लोगों के घरों को तोड़ दिया है। साथ ही किसानों के मक्के की फसलों को भी नष्ट कर दिया है। हाथियो के भय से इलाके में अफरातफरी मच गई है।

गुरुवार अहले सुबह नेपाल से घुसे जंगली हाथियों के झुंड ने करवामनी, तलवारबंदा, तुलसीया, धनतोला, पिपला समेत कई सीमावर्ती गांव में घुसकर तांडव मचाया है। इस दौरान जंगली हाथियों ने दर्जनों लोगो के कच्चे तथा पक्के मकानों को तोड़ दिया है। साथ ही खेतों में लगे किसानों के फसलों को भी नष्ट कर दिया है। इससे लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा आग जलाकर किसी तरह हाथियों को भगाया गया। साथ ही लोगों ने उक्त घटना की सूचना वन विभाग को दे दी हैं।

स्थानीय लोगों ने कहा कि अक्सर सीमावर्ती गांव में नेपाल से घुसे जंगली हाथी घुसकर तबाही मचाते हैं। इससे हमें हर साल काफी नुकसान होता है। मगर वन विभाग द्वारा अब तक कोई भी पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। साथ ही सूचना देने पर भी वन विभाग के लोग जल्दी नहीं आते हैं। ज्ञात हो कि सीमावर्ती गांव कद्दू भीत्ता में हाथियों के आतंक से एक दिव्यांग की जान भी चली गई थी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बनी हुई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.