Breaking News

छपरा से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द:लखनऊ मंडल में दोहरीकरण की वजह से कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, देखिए लिस्ट

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डालीगंज-बादशाहनगर और गोमतीनगर-मल्हौर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण प्री-नॉन इंटरलॉक, नॉन इंटरलॉक से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। साथ ही कई का मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह जनकारी पीआरओ पंकज कुमार ने दी। छपरा से चलने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। इंटरलॉकिंग अवधि खत्म होने के बाद सभी ट्रेनें पुन: पूर्व निर्धारत मार्ग और समय से संचालित होने लगेंगी।

रद्द की गई ट्रेनें

  • गोमतीनगर से 23 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • छपरा कचहरी से 23 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15113 छपरा कचहरी- गोमतीनगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • छपरा से 24, 27 फरवरी, 01 एवं 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • मथुरा से 24, 27 फरवरी, 01 एवं 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • लखनऊ जं. से 26 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15054 लखनऊ जं-छपरा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • छपरा से 28 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • फर्रूखाबाद से 28 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • छपरा से 01 से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • लखनऊ जं. से 01 से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • पाटलीपुत्र से 01 से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • ग्वालियर से 23 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • बरौनी से 23 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

  • नई दिल्ली से 23 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलायी जाएगी।
  • दरभंगा से 23फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर- गाजियाबाद के रास्ते चलायी जाएगी।
  • एर्नाकुलम से 24 फरवरी 2023 को चलने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलायी जाएगी।
  • बरौनी से 20 एवं 27 फरवरी, 2023 को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलायी जाएगी।
  • नई दिल्ली से 27 फरवरी से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानकनगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलायी जाएगी।
  • कटिहार से 2 मार्च, 2023 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलायी जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.