Breaking News

भोजपुर में ट्रेन से गिरकर रोहतास के युवक की मौ’त:दो बच्चों को लेकर पोस्टमार्टम गृह के पास बैठी रही पत्नी

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन एवं शहीद जगदेव हाल्ट के बीच अप लाइन के समीप सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक रोहतास निवासी युवक की मौत हो गई। शव की पहचान सोमवार की देर शाम हुई है । पति की मौत के बाद पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर पोस्टमार्टम गृह के पास घंटों बेसुध बैठी रही । कई घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के सूरजपुरा थाना क्षेत्र के बाल्हा गांव निवासी ललन गिरी का 34 वर्षीय पुत्र बलिराम गिरी है। वह प्राइवेट काम करता था एवं गुजरात के दहेज स्थित फैक्ट्री में काम करता था। इधर मृतक के छोटे भाई के साले मोनू कुमार ने बताया कि एक अनजान नंबर से मृतक के पिता पर फोन कर यह सूचना दी गई क्या ट्रेन दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है।

पत्नी के साथ मृतक की फाइल फोटो।

पत्नी के साथ मृतक की फाइल फोटो।

सूचना पाकर परिजन आरा रेलवे स्टेशन पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की। वही उसने बताया कि गुजरात रहता था। लेकिन गुजरात से कब चला था। यह परिजन को नहीं पता था और वह कैसे आरा पहुंचा यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं दूसरी ओर मृतक के छोटे भाई के साले मोनू कुमार ने इस संबंध में किसी प्रकार की कोई आशंका की बात भी नहीं कही है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक अपने छह भाई व तीन बहन में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में पत्नी पूनम देवी व दो पुत्री रिया,फ्रूटी एवं एक पुत्र अभिषेक है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की पत्नी पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.