Breaking News

बांका में हा’दसा, छात्रा की मौ’त:दोस्त के भाई के साथ मैट्रिक एग्जाम देने जा रही थी, तेज रफ्तार ट्रक ने कु’चला

बांका में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की ट्रक से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत। मौके पर कोहराम मच गया। अमरपुर से बौसी परीक्षा केंद्र पर छात्रा अपने दोस्त के भाई के साथ मैट्रिक के परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बेलगाम ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसे मौके पर छात्रा की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक एवं एक अन्य छात्रा बाल-बाल बच गए जिसे मामूली चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। टक्कर मारने के बाद मौके से ट्रक भागने में सफल रहा। मृतिका उमेश ठाकुर की पुत्री सरस्वती कुमारी बताई जा रही है।n

घटना गुरुवार सुबह 8:30 की है। जानकारी के अनुसार बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला सोभनपुर गांव निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सरस्वती कुमारी मैट्रिक की परीक्षा देने अपने दोस्त एवं दोस्त के भाई के साथ बाइक से बौसी परीक्षा केंद्र पर जा रही थी। इसी दौरान बाराहाट थाना क्षेत्र के महाराणा हाट के पास सामने से आ रही बेलगाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें सरस्वती कुमारी सड़क पर गिर गई।जिसके बाद ट्रक से कुचलने पर मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गुलशन एवं एक अन्य छात्रा बाल-बाल बच गई जिसे मामूली चोटें लगी।

घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री सरस्वती कुमारी अपने सहेली और उसके भाई गुलशन के साथ बाइक पर तीनों बैठकर मैट्रिक की परीक्षा देने बहुत ही जा रही थी। इसी दौरान बाराहाट थाना क्षेत्र के महाराणा हाट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया जिसमें मेरी पुत्री की मौके पर मौत हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.