Breaking News

बिहार में मैट्रिक परीक्षा में खुलेआम चीटिंग, समस्तीपुर में खिड़की और चैनल से छात्रों को उत्तर बताते नजर आए पेरेंट्स

समस्तीपुर से मैट्रिक की परीक्षा के दौरान चीटिंग कराने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि परीक्षा सेंटर के बाहर से पेरेंट्स छात्रों को चीटिंग करवा रहे हैं। कोई चैनल से हाथ डालकर तो कोई खिड़की से अपने बच्चों को चिट थमा रहा है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा सेंटर्स पर धारा 144 लगाई गई। ऐसे में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

ये वीडियो बुधवार का है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। मामला शहर के संत कबीर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का है। जहां मैट्रिक परीक्षा के दौरान पेरेंट्स मोबाइल और चिट से बच्चों को चीटिंग करवा रहे हैं।

वीडियो में परीक्षा केंद्र पर ग्रिल पर खड़े होकर पेरेंट्स बच्चों को मोबाइल से प्रश्न का उत्तर बताते हुए नजर आ रहे। वहीं कई पेरेंट्स ग्रिल पर लटक कर बच्चों को चिट पहुंचाते हुए भी दिख रहे हैं।

बताया गया कि परीक्षा केंद्र खुला हुआ है। जिस कारण पीछे की ओर से पेरेंट्स खेत के रास्ते से अंदर प्रवेश कर आते हैं और बच्चों को चिट पहुंचा रहे।

खेत की ओर से बच्चों को पहुंचाया जा रहे नकल कराने का वीडियो गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बनाकर वायरल किए जाने की बात सामने आई।

उधर इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो के बारे में उन्हें भी जानकारी मिल रही। यह वीडियो शहर के ही परीक्षा केंद्र का बताया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बलों की तैनाती और कड़ी की जा रही है। इसके अलावा पेट्रोलिंग टीम को भी और शक्त निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू किया गया है अभिभावकों से परीक्षा केंद्र से कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखने को कहा गया। 100 मीटर के दायरे के अंदर पकड़े जाने वाले अभिभावकों पर कार्रवाई होगी उन्हें जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.