Breaking News

इंडो-नेपाल सीमा पर मिली नाबालिग:मधुबनी में SSB जवान ने एक तस्कर को पकड़ा, बहला-फुसलाकर दे व्यापार के लिए ले जा रहा था

मधुबनी जिला के लौकहा थाना क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान के द्वारा मानव तस्करी मामले में एक अधेड़ व्यक्ति को नेपाल सीमा में प्रवेश करने के दौरान धर दबोचा। गिरफ्तार अधेड़ व्यक्ति की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के कालापट्टी सिसवार निवासी पंकज झा उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई है जहां एसएसबी जवान के द्वारा लौकहा थाना को सुपुर्द किया गया।null

बताते चलें कि गिरफ्तार अधेड़ व्यक्ति से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली की अब तक कई नाबालिक लड़कियों के साथ बहला-फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाता और उसका अश्लील वीडियो बनाता था। जब वह लड़की उस व्यक्ति के साथ देह व्यापार करने से मना करता तो उस व्यक्ति के द्वारा अश्लील वीडियो दिखाकर लड़की को ब्लैकमेल करता रहता था।

उसी क्रम में एक नाबालिक लड़की को अपने झांसे में फंसा कर अधेड़ व्यक्ति जब भारत से नेपाल सीमा में प्रवेश कर रहा था तो एसएसबी जवान के द्वारा उस व्यक्ति को नाबालिग लड़की के साथ धर दबोचा गया। जब उस व्यक्ति से पूछा गया तो

उसने बताया कि स्कूल से बहला फुसलाकर उस नाबालिग लड़की को देह व्यापार के लिए नेपाल ले जा रहा था। वही पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अधेड़ व्यक्ति ने बताया कि अलग-अलग गांव में जाकर नाबालिक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग के बहाने लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता और उसी दौरान अश्लील वीडियो बनाकर लड़की के साथ ब्लैकमेल कर किया करता रहता था।

साथी उस व्यक्ति ने बताया कि नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो दिखाकर उसे डरा धमकाकर नेपाल ले जाता कुछ पैसे देकर उसे डराता धमकाते उसे देह व्यापार करने को मजबूर किया करता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.