Breaking News

बेतिया का व्यवसाई गोलीकांड मामला:8 युवक हिरासत में, 11फरवरी को अपराधियों ने मारी थी गोली

बेतिया पुलिस ने रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी किशन गोली कांड मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही। इसकी पुष्टि नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि फ़ोन नम्बर के आधार पर 8 युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में कई अहम खुलासे भी हुए हैं। हालांकि उन्होंने खुलासे से परहेज करते हुए बताया की व्यवसायी गोली कांड का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। रंगदारी मांगने वाले अपराधियों तक पुलिस के हाथ पहुंच चुके है। मामले में संलिप्त युवकों की पहचान भी कर ली गई है। अभी भी छापेमारी जारी है।.

11 फरवरी को अपराधियों ने किशन के पैर में मारी थी गोली

10 फरवरी को नगर के चिकपट्टी रोड में ड्रेस हाउस के संचालक गुड्डु वर्णवाल से अपराधियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। 11 फरवरी को व्यवसायी के पुत्र किशन कुमार ने शिकारपुर थाने में शिकायत की और उसी दिन रात में अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी। उसके बाद भी अपराधी माने नहीं और दुसरी बार फोन कर रंगदारी मांगी और इलाजरत व्यवसायी को गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद नगर के व्यवसायियों में आक्रोश चरम पर है। सोमवार की रात्रि व्यवसाईयो ने एक बार फिर आर्य समाज मंदिर में बैठक की और मामले से एसपी को अवगत कराते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने का निर्णय लिया

10 फरवरी को नगर के चिकपट्टी रोड में ड्रेस हाउस के संचालक गुड्डु वर्णवाल से अपराधियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

10 फरवरी को नगर के चिकपट्टी रोड में ड्रेस हाउस के संचालक गुड्डु वर्णवाल से अपराधियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

विधायक ने कहा नही रुका अपराध तो थाने में की जाएगी तालाबंदी

नरकटियागंज में लगातार बढ़ रहें अपराध को देखते हुए नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा ने अनुमंडल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। विधायक ने जहां गालीकांड के शिकार व्यवसायी किशन कुमार से मोतिहारी में मिलकर हाल जाना वही डीआइजी और एसपी से मिलने के बाद मंगलवार को एसडीएम धनंजय कुमार से मिल बिगड़ते हालात पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि नरकटियागंज में लगातार बढ़ रहा अपराध चिंता का सबब है।

अपराधी खुलेआम हत्या कर रहे है, रंगदारी मांग रहे है, छिनतई कर रहे है, और पुलिस प्रशासन और सरकार चुप है। लॉ एन आर्डर खत्म हो चुका है। विधायक ने कहा कि अगर अपराध नही रूकता है तो जनहीत को ध्यान में रखते हुए थाने में तालाबंदी की जाएगी। विधायक ने बताया कि एसडीएम एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी से कई बिन्दुओ पर चर्चा की गई। इस दौरान नगर में सीसीटीवी कैमरा लगाने और अपराध मुक्त नरकटियागंज कैसे बने इस पर विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.