Breaking News

पटना पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी:डॉग्स स्टोर का किया उद्घाटन, कहा- जानवरों से है खास रिश्ता

पटना के कुम्हरार में आज मंगलवार को वैलेंटाइंस डे के अवसर पर डॉग्स केयर स्टोर खोला गया। इस स्टोर का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने किया। मुंबई से खास इस स्टोर के उद्धघाटन के लिए मनोज बाजपेयी पटना आए हैं। इस नए स्टोर में जानवरों से जुड़े हर उत्पाद को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट भोजन, खिलौने, सौंदर्य उत्पाद और पालतू जानवरों के लिए अन्य सामान शामिल हैं। पटना में लोगों के बीच पेट्स में बढ़ते लगाव को देखते हुए इसे खोला गया है।

मनोज बाजपेयी ने जताई खुशी

उद्घाटन के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा कि मैं अपने गृहनगर में जस्ट डॉग्स पेट केयर स्टोर का उद्घाटन करके बहुत खुश हूं। यह सिर्फ एक नया स्टोर खोलने से कहीं अधिक है- यह मनुष्यों और उनके पालतू जानवरों के बीच गहरे बधंन को मजबतू करने और जश्न मनाने का अवसर है। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो पालतू जानवरों को सबसे अधिक सम्मान देता है। मुझे इस विशेष दिन पर डॉग्स केयर हमारे शहर में आते देख बहुत खुशी हो रही है।

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने किया डॉग्स केयर स्टोर का उद्घाटन

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने किया डॉग्स केयर स्टोर का उद्घाटन

क्या कहते हैं डॉग बिहेवियरल स्पेशलिस्ट

डॉग बिहेवियरल स्पेशलिस्ट आकाश करण ने कहा, “पटना में डॉग्स शॉप की उपस्थिति का विस्तार करते हुए हमें खुशी हो रही है, और हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक शीर्ष-र्श्रेणी के उत्पादों और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा की सराहना करेंगे जो ब्रांड का पर्याय हैं। हमारा प्राथमिक उद्देश्य पालतू जानवरों की देखभाल करने वालों को खरीदारी का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करना है। स्टोर के संस्थापक आशीष एंथोनी ने कहा, “पटना एक उच्चतम संभावना वाला बाजार होने के नाते पालतू जानवरों की देखभाल श्रेणी के लिए विकास के महत्वपूर्ण अवसर रखता है। शहर में पालतू जानवरों की बढ़ती संख्या के साथ, उच्च गुणवत्ता वाले पालतू जानवरों के उत्पादों और सेवाओं की मांग बढ़ रही है। पटना में डॉग्स केयर शॉप की उद्घाटन पेट केयर में बढ़ती दिलचस्पी और शहर में प्रीमियम पेट केयर उत्पादों और सेवाओं की मांग को पूरा करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।” यह स्टोर पालतू जानवरों की देखभाल और पोषण संबंधी परामर्श सहित सेवाओं की एक विस्ततृ श्रृंखला भी पेश करेगा, जो इसे पटना में पालतू जानवरों की देखभाल करनेवालों के लिए अंतिम गंतव्य बनाता है। आज का यह दिन पालतू जानवरों और उनकी देखभाल करने वालों के बीच मौजूद प्यार और बंधन का प्रतिनिधित्व करता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.