मनोज वाजपेई पटना पहुंचे है। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले वाजपेई आज सभी बिहारियों के दिलों पर राज करते है। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर के पास एक छोटे से गांव बेलवा में जन्मे वाजपेई बचपन से ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखते थे। भास्कर से खास बातचीत में मनोज वाजपेई ने बिहार में फिल्म सिटी खुलने को लेकर तमाम बातें कही है। वही वेब सीरीज में बढ़ते हिंसा और गली गलौज को लेकर सवाल करने पर मनोज वाजपेई ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया।
मनोज वाजपेई ने कहा कि बिहार में फिल्म सिटी बनाने के लिए मैं पिछले 20 सालों से लगातार ज्ञापन दे रहा हूं। अब इसे बनाना सरकार के हाथ में है, हमारा काम बस ज्ञापन देना और निवेदन करना है। जो की हम अपने तरफ से हमेशा करते है। मैंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर खास पटना में फिल्म सिटी बनाने को लेकर बात भी की है। इसके साथ ही बिहार में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा भी खुलना चाहिए और सबसे जरूरी कला एवं संस्कृति पर काम होना चाहिए। तब जाकर बिहार के बच्चों को भी आसानी से अपने कला को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।

मनोज वाजपेई की फाइल फोटो।
जानवरों से बहुत ही अधिक लगाव
मनोज वाजपेई ने आगे कहा कि मुझे जानवरों से बहुत ही अधिक लगाव है। जानवरों का सम्मान होना चाहिए। हमारे समाज में मनुष्य जाति द्वारा जानवरों के साथ जिस तरीके का व्यवहार होता है, उसको रोकने के लिए कानून भी बनना चाहिए। दुनिया में 50 सालों के भीतर 60 प्रतिशत जानवर कम हो गए है। अगर धरती पर सिर्फ मनुष्य ही रहेंगे तो धरती का कल्याण कभी नहीं हो सकता। बिहार में लोगों को पेट्स और पेट्स केयर के प्रति बढ़ते झुकाव देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। आपको बता दे की मनोज वाजपेई खास पेट केयर शॉप का उद्घाटन करने पटना पहुंचे है।
बता दें कि अभिनेता ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘सत्या’, ‘शूल’, ‘स्पेशल 26’, जैसी धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी एक्टिंग के खूब चर्चे होते हैं। यही नहीं अभिनेता कई युवाओं के लिए प्रेरणा भी है।



Comment here