Breaking News

आर्मी में फर्जी बहाली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़:दानापुर में तीन आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पटना के दानापुर पुलिस ने मंगलवार को आर्मी में बहाली के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में आर्मी में बहाली के जॉइनिंग लेटर, पोस्ट ऑफिस के लेटर, नगद रुपए और मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस अब इन लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।.

क्या बोले एसएचओ

मामले की जानकारी देते हुए दानापुर के थाना प्रभारी कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक आर्मी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। पुलिस ने इसके लिए एक टीम गठन कर दानापुर से एमएस हॉस्पिटल के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में सनी कुमार 25 वर्ष जोकि औरंगाबाद का रहने वाला है। सतीश कुमार 28 वर्ष दानापुर का निवासी है और रंजन कुमार 30 वर्ष जो बेलछी का निवासी है।

कई लेटर भी बरामद

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में आर्मी में बहाली करने वाले जॉइनिंग लेटर जो फर्जी साबित हो रहा है। जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में पोस्ट ऑफिस के लेटर भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से ₹95000 नगद और एक दर्जन मोबाइल जप्त किया है। पुलिस गिरफ्तार युवकों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.