Breaking News

मुजफ्फरपुर में 3 टाइम ब’म बरामद:यूपी के तीन युवक को हिरासत में लिया गया, यहां फेरी का काम करते थे

मुज़फ़्फ़रपुर में टाइम बम मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस तीनो टाइम बम को डिफ्यूज कराने में जुट गई है। मौके से तीन युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। तीनो से गोपनीय स्थान पर पूछताछ चल रही है। जानकारी के अनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई विशेष पुलिस टीम को एक सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीनकोठियां में छापेमारी करने पहुंची थी।

3 टाइम बम बरामद

इसी छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन टाइम बम बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने इस दौरान मौके से कई अन्य चीजें भी बरामद की है। वही तीन युवक को भी पकड़ा गया है सूत्रों की माने सभी उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। यह शहर में फेरी का काम करते थे। हालंकि, बम का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पकड़े गए युवकों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। साथ ही कई जगहों पर छापेमारी भी चल रही है।

बम डिफ्यूज करने की कोशिश

बरामद किए गए तीनों बम को पुलिस की टीम ने बम निरोधक दस्ते के हवाले कर दिया है। इसे सफलतापूर्वक बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज करने में जुट गई है। पूछे जाने पर एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि मिठनपुरा इलाके से बम बरामद हुई है। गिरफ्तारियां भी है। अभी पूछताछ चल रही जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.