Breaking News

मुजफ्फरपुर में अफेयर में युवक को मा’रा चा’कू:घर से बुलाकर ले गए थे 4-5 लोग, परिजन बोले-प्रेमिका के पापा-चाचा ने दी थी धमकी

मुजफ्फरपुर में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। चाकू से उसके पेट पर वार किया गया। उसकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था, तभी 4-5 लोग आए। उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। फिर चाकू मारकर हत्या की कोशिश की।

मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। परिजन का कहना है कि गांव की ही लड़की से युवक का अफेयर था। लड़की के घरवालों को ये बात पसंद नहीं थी। उन्होंने पहले ही जान से मारने की धमकी दी थी।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

वारदात जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर हरौना गांव में शुक्रवार रात हुई। यहां प्रेम प्रसंग में 20 साल के रोहित को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

परिजन ने पटना न ले जाकर शहर में ही एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया है। इधर, घटना को लेकर गांव में दो गुटों में तनाव बना हुआ है। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। रोहित की मां चंदा देवी ने बताया कि रोहित नैनीताल में रह कर काम करता है। एक माह पहले ही घर आया है। वह फिर बाहर जाने वाला था, लेकिन आरोपित पक्ष की एक लड़की कसम देकर उसे रोक लेती थी।

पापा-चाचा ने दी धमकी

रोहित की मां ने बताया कि लड़की के पापा, चाचा, भाभी और परिवार के दूसरे लोगों ने पहले ही धमकी दी थी कि वो मेरे बेटे को जान से मार देंगे। शुक्रवार की रात सभी सदस्य घर के अंदर थे। रोहित दरवाजे पर टहल रहा था। तभी लड़की का चाचा-भाई समेत 4-5 लोग आए और रोहित को बुलाकर ले गए।

हत्या की नीयत से पेट में चाकू मार दी। थाना इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि बयान के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में रोहित का इलाज चल रहा है।

मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में रोहित का इलाज चल रहा है।

3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

गांव की ही लड़की से रोहित का अफेयर था। पिछले तीन वर्षों से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। रोहित की मां ने धमकी मिलने के बाद बात करने से रोका भी थी, लेकिन रोहित नहीं माना। रोहित तीन भाई है। वो घर का बड़ा बेटा था। दो बेटे पिता के साथ राजस्थान में रहते हैं। घटना के बाद परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.