Breaking News

शेखपुरा में सड़क हा’दसा, एक की मौ’त:तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

शेखपुरा में बीती रात्रि सड़क हादसे में एक वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया। घटना जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत शेखपुरा – लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग के सिरारी गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप घटी। जहां सड़क पार कर रहे 58 वर्षीय प्रौढ़ रामेश्वर पासवान को एक बेकाबू बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में वह तरह घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस की सहायता से घायल व्यक्ति को इलाज हेतु रातों रात सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर रहने के कारण उसे चिकत्सकों ने बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल शेखपुरा से पावापुरी जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना में मृत प्रौढ़ सिरारी गांव निवासी नुनू लाल पासवान का पुत्र बताया गया है।मृतक का घर सिरारी गांव स्थित मुख्य सड़क किनारे ही अवस्थित है।रात्रि में वह किसी कार्य वश सड़क को पार कर रहा था।तभी लखीसराय शहर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाईक सवार ने उसे जबर्दस्त ठोकर मार दिया। जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद सिरारी ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की लाश को जब्त कर ली। साथ ही उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया।उधर इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।जबकि गांव में मातम पसर गया है।घटना के संबंध में एक प्राथमिकी स्थानीय नगर थाना में दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.