मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के करहारा चौर में एक ट्रैक्टर के पलट जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार की देर रात की है,जहां ट्रैक्टर पर सवार होकर जेसीबी का ड्राइवर बांध के रास्ते लौट रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर जब बांध पर पहुंचा तो ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, और बांध से नीचे लुढ़क गया।
जिसमें दबने से जेसीबी चालक की मौत हो गयी,मृतक की पहचान कमतौल थाना के करवा गांव के प्रवीण कुमार (22) के रूप में हुई है। वही इस घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को दी गई, सूचना पाते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार करहारा गांव के एक व्यक्ति की मिट्टी भराई का काम कर रहा था। मिट्टी भराई के बाद वहा पर वो लोग पहले पार्टी किए,उसके बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर वहा से निकल पड़े पश्चिमी बांध के निकट पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई और पलटी मार गई।
बेनीपट्टी थाना के अवर निरीक्षक रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को मधुबनी भेज कर जांच की जा रही है।



Comment here