Breaking News

मुजफ्फरपुर में युवक की पि’टाई मामले में 3 गिरफ्तार:बारात जाने की बात कह गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था

मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई मामले मे पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ पीड़ित युवक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। मामले मे नगर डी-एसपी राघव दयाल ने बताया की एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है।तीन युवक को गिरफ्तार किया गया है।

युवक का इलाज SKMCH मे कराया जा रहा है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत मे भेजा जायेगा। बताते चले की युवक बारात जाने की बात बोलकर निकला था। जिसके बाद देर रात तक वह नही लौटा। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन, उसका कुछ पता नही चला। इसी बीच सूचना मिली की उसकी जमकर पिटाई की गई है। उसे नदी किनारे गेंहू के खेत मे ले जाकर फेंक दिया गया है। जिसके बाद युवक के पिता ने मामले की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया।

सूचना पर पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू कर दिया। युवक के नही मिलने पर पुलिस आरोपियों के घर पहुंची। वहा सभी से पूछताछ की गई। तब युवक खेत मे बेहोशी की हालत मे मिला। जिसके बाद उसे SKMCH मे भर्ती कराया गया। हालांकि, घटना के दो दिन बाद भी युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजने की कवायद मे जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.