गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में सरकारी चापाकल से पानी भरने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की जमकर पिटाई की गई। जिससे महिला समेत चार लोग जख़्मी हो गई।वही पीड़ितों ने सदर अस्पताल में इलाज कराकर नगर थाना में नामजदों पर लिखित आवेदन देकर शिक़ायत दर्ज कराई है। जख्मियों में वीरेश सहनी की पत्नी भागमती देवी, शिवजी सहनी की पत्नी कलावती देवी, रूपेश सहनी की पत्नी गुड़िया देवी और शिवजी सहनी के बेटा रूपेश सहनी शामिल है।
दरअसल घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है की गुरुवार की सुबह रूपेश सहनी के परिजन घर के पास स्थित सरकारी चापाकल पर पानी भरने गए थेै। इसी बीच उसके पटीदारों द्वारा पानी भरने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षो में तू तू मैं मैं हुई। इसके बाद पटीदारों द्वारा
रास्ता रोक दिया जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि पटीदारों ने दूसरे गांव के कुछ लोगो को बुला लिया और लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोगों जख़्मी हो गए जिसमे एक कि रूपेश सहनी किं स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है।



Comment here