Breaking News

कोई बैसाखी-कोई पैर में लगे प्लास्टर के साथ परीक्षाकेंद्र पहुंचा:समस्तीपुर में लोगों ने छात्रों के जज्बे को किया सलाम

समस्तीपुर में इंटर परीक्षा को लेकर छात्रों में गजब का जज्बा देखा गया। शहर के संत कबीर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर जहां दोनों पैर से विकलांग श्याम वैशाखी के सहारे परीक्षा देने पहुंचा, तो वहीं कल्याणपुर का गौतम कुमार सड़क हादसे में घायल होने के बावजूद अस्पताल से परीक्षा देने आया। इन दोनों परीक्षार्थियों के जज्बे को देखकर वहां तैनात पुलिस और मजिस्ट्रेट भी उनके प्रति सहयोग की भावना अपना रहे। वैशाखी के सहारे आ रहे उक्त छात्र को देखकर वहां तैनात एक सिपाही ने विकलांग को गोद में उठाकर उसे परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचाया। सिपाही के इस सहानुभूति पूर्वक किए गए व्यवहार पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने ताली भी बजाई।n

वहीं, कल्याणपुर के शालिग्राम मिश्र कॉलेज से परीक्षा देने वाले गौतम कुमार कुछ दिन पूर्व ही बाइक से सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। जिससे उनके पैर में प्लास्टर लगा हुआ है। वह इन दिनों बेड पर होने के बावजूद परीक्षा देने के लिए दो मित्रों के साथ ऑटो से पहुंचे। समस्तीपुर शहर के संतकबीर स्थित डिग्री कॉलेज में उनका परीक्षा सेंटर है।

उधर, कॉलेज परिसर स्थित संत कबीर इंटर स्कूल में भी श्याम कुमार नामक दिव्यांग परीक्षा देने के लिए पहुंच रहे हैं श्याम दोनों पैर से विकलांग है वह वैशाखी के सहारे परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा केंद्र पर श्याम की इस लाचारी को देख वहां तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने उसे गोद में उठाकर उसके सीट तक पहुंचाया।

जिले के 73 परीक्षा केंद्रों पर 57000 परीक्षार्थी दे रहे हैं परीक्षा

उधर बता दें कि जिले के 73 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 57226 परीक्षार्थी इस बार इंटर की परीक्षा दे रहे हैं समस्तीपुर जिला मुख्यालय में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जबकि इसके अलावा रोसरा में 13 तथा दलसिंहसराय और पटोरी में 5- 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दलसिंहसराय पटोरी और रोसरा में सिर्फ लड़कियों का परीक्षा सेंटर है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.