Breaking News

मुजफ्फरपुर में पुलिस का एक्शन:लूट के रकम से हथि’यार खरीदने पहुंचे थे 3 अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 3 शातिरों को गिरफ्तार किया है। तीनों लूट के रुपए से हथियार खरीदने पहुंचे थे। सभी को सरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर हाई स्कूल मैदान से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 1.33 लाख से अधिक नगद रुपए, हथियार, बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

सोमवार को एसएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। इसमें उन्होंने बताया की सरैया के अजीजपुर हाई स्कूल मैदान मे कुछ अपराधी बैठे हुए थे। वहा से गश्ती गाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान मैदान मे पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, जिसके बाद सरैया थानेदार जयप्रकाश सिंह ने तीन युवको को बल के सहयोग से पकड़ लिया। इसमें कुछ युवक भागने मे सफल हो गया। पूछताछ करने पर किसी ने संतोषजनक जवाब नही दिया। जांच करने पर उनके पास से 1.33 लाख 5 सौ सतर रुपये नकद, 1 पिस्टल, 1 कट्टा, 6 गोली, 3 बाइक, 4 मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों मे देवरिया थाना के धरफरी निवासी भोला सहनी और सोनू कुमार, सरैया थाना के बहिलवारा निवासी विक्रम कुमार शामिल है।

ऑनलाइन शॉपिंग ऑफिस मे किया था लूट

एसएसपी राकेश कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई है। पूछताछ मे आरोपियों मे कई लूटपाट के कांडो मे अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। बताया की अहियापुर मे बीते 26 जनवरी को एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के ऑफिस मे हुए लूटकांड का पैसों से हथियार खरीदने आये थे। घटना मे शामिल दो अपराधी सरैया के बहिलवारा निवासी संदीप व राहुल को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों लूट को अंजाम देकर भागने के दौरान कांटी के पानापुर ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से दो पिस्टल, गोली व एक बाइक बरामद किया गया था। दोनों से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद उनके गिरोह के शातिरो का पता लगाया जा रहा था। इसी बीच तीनो हथियार खरीदने के लिए जुटे थे। तभी पकड़े गए। तीनो को न्यायिक हिरासत मे भेजा जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.