Breaking News

मुजफ्फरपुर में दुकान में चोरी का CCTV फुटेज:गमछा लपेट दुकान में घुसा शातिर, 75 हजार कैश निकाल हुआ फरार

मुजफ्फरपुर से एक चोरी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें चोरी करते हुए शातिर को देखा गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान मे लगे सीसीटीवी मे कैद हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस शातिर को ढूंढ़ने मे जुट गई है। बताया जा रहा है की चोरी का यह सीसीटीवी अहियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी मोतिहारी रोड स्थित शिव शक्ति प्लाई एवं हार्डवेयर दुकान की है। जहां एक शातिर गमछा व स्वेटर पहनकर दुकान में घुस जाता है

इसके बाद दुकान के गल्ले को खोल देता है। उसमे रखा करीब 75 हजार कैश लेकर फरार हो जाता है। घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की मामले मे दुकानदार ने अहियापुर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच मे जुट गई है।

पुलिस का कहना है की आरोपी को चिह्नित कर जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। जानकारी के अनुसार चोर ने हार्डवेयर दुकान से 75000 कैश के साथ पेटीएम स्वीफ मशीन के साथ अन्य जरूरी कागजात भी चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार देर रात चोर दुकान के पास पहुंचता है।

शटर का दोनों ताला काटकर चला जाता है। फिर दुबारा आकर चोरी कर चला जाता है। वही, सुबह मे जब दुकानदार पहुंचता है तो उनके होश उड़ जाता है। दुकान के भीतर जांच करने पर पैसा गायब मिलता है। जिसके बाद वे सीसीटीवी खंगालते है। इसमें चोर की करतूत साफ साफ दिखाई देती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.