Breaking News

छपरा में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता:शादी के 53 दिन बाद ही दुल्हन का शव, मायके के लोगों ने हत्या का लगाया आरोप

छपरा शहर के कुलदीप नगर में सोमवार को महिला का शव मिलने से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई।घटना के बाद घर के आसपास लोगो की भीड़ जुट गई।महिला की पहचान छपरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुलदीप नगर निवासी नेहा देवी(25वर्ष) पति हेमंत कुमार के रूप में हुई है। घटना सोमबार के दिन में घटित हुआ है।

घटना के स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले के जांच में जुट गई है। महिला का शव उसके ससुराल के कमरे से पंखे से झूलता हुआ पाया गया है।मृतिका का विवाह 8 दिसंबर 2022 को धूमधाम से सम्पन्न हुआ था। विवाह के 53 दिन बाद फंदे से शव मिलने के बाद बहुत तरह की चर्चा जोरों पर है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार के दिन में मृतिका के घर से एकाएक चीखने की आवाज आने लगी। जीसके बाद आसपास के लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गया। पड़ोसी जब घर में गए तो महिला फंदे से झूलती हुई पाई गई।

हादसा के वक्त मृतिक के घर मे परिवार वाले मौजूद थे। आनन फानन में स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया । चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद मायके वालों को फोन करके जानकरी दी गई। घटना के वक्त पति घर से बाहर बताया जा रहा है।

मायके से पहुंचे लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि 8 दिसंबर 2022 को धूमधाम से शादी संपन्न हुआ था।लेकिन लड़की के ससुराल आने के बाद ससुराल वालों द्वारा मायके के परिजनों से कम बात करने का दबाव बनाया जा रहा था।

इसको लेकर लड़की कई बार शिकायत कर चुकी थी। आज तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। शादी के बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए दबाव भी बनाया जा रहा था। लड़का पक्ष द्वारा व्यवसाय करने केंलिय 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। जिसको नही देने पर हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.